Sab Qatal Hoke Tere Muqabil Se Aaye Hai -Faiz Ahmad Faiz

Sab Qatal Hoke Tere Muqabil Se Aaye Hai -Faiz Ahmad Faiz

Sab Qatal Hoke Tere Muqabil Se Aaye Hsi -Faiz Ahmad Faiz

सब क़त्ल होके तेरे मुक़ाबिल से आये हैं
हम लोग सुर्ख-रू हैं कि मंजिल से आये हैं 

शम्मए नज़र, खयाल के अंजुम, जिगर के दाग़
जितने चिराग़ हैं तेरी महफ़िल से आये हैं 

उठकर तो आ गये हैं तेरी बज़्म से मगर
कुछ दिल ही जानता है कि किस दिल से आये हैं 

हर इक क़दम अज़ल था, हर इक ग़ाम ज़िन्दगी
हम घूम-फिर के कूचा-ए-क़ातिल से आये हैं 

बादे-ख़िज़ां का शुक्र करो फ़ैज़ जिसके हाथ
नामे किसी बहार-शमाइल से आये हैं
-Faiz Ahmad Faiz

Previous
Next Post »

New Updates